nadal beats wavrinka to clinch french open title for tenth time-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 6:21 pm
Location
Advertisement

वावरिंका को हरा 10वीं बार फ्रेंच ओपन चैम्पियन बने राफेल नडाल

khaskhabar.com : रविवार, 11 जून 2017 10:26 PM (IST)
वावरिंका को हरा 10वीं बार फ्रेंच ओपन चैम्पियन बने राफेल नडाल
पेरिस | लाल बजरी के बादशाह- स्पेन के राफेल नडाल ने एक बार फिर अपनी धाक दिखाते हुए देते हुए रविवार को साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन के पुरुष एकल वर्ग का खिताब जीत लिया। नडाल ने रिकार्ड 10वीं बार यह खिताब जीता है। नडाल ने फाइनल में विश्व की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त ब्रिटेन के एंडी मरे को मात देकर आए तीसरी वरीय स्विट्जरलैंड के स्टान वावरिंका को परास्त कर खुद को रोलां गैरों का बादशाह बनाए रखा।

नडाल ने वावरिंका को सीधे सेटों में 6-2, 6-3, 6-1 से मात दी। यह नडाल के करियर का 15वां ग्रैंड स्लैम खिताब है। वहीं वावरिंका अपने चौथा ग्रैंड स्लैम और दूसरा फ्रेंच ओपन खिताब जीतने से चूक गए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement