Murali Vijay and Cheteshwar Pujara comes on second position, see top 10 partnerships of India in one season-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 9:39 pm
Location
Advertisement

विजय-पुजारा की जोडी पहली पोजिशन से अब सिर्फ सात रन दूर

khaskhabar.com : शनिवार, 18 मार्च 2017 3:14 PM (IST)
विजय-पुजारा की जोडी पहली पोजिशन से अब सिर्फ सात रन दूर
नई दिल्ली। मुरली विजय और चेतेश्वर पुजारा की जोड़ी ने एक बार फिर जोरदार बल्लेबाजी का नमूना पेश किया। विजय-पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रांची में जारी तीसरे टेस्ट की पहली पारी में दूसरे विकेट के लिए 102 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। विजय के स्टीव ओ कीफे की गेंद पर विकेटकीपर मैथ्यू वेड को कैच देने के बाद यह साझेदारी टूटी।

विजय ने 183 गेंदों पर 10 चौकों व एक छक्के की मदद से 82 रन की पारी खेली। अब विजय और पुजारा भारत की ओर से टेस्ट में एक सत्र में सबसे ज्यादा रन जुटाने वाली जोड़ी बनने से सिर्फ सात रन और दूर है। दोनों ने वर्ष 2016-17 के सत्र में 10 पारियों में 95.40 के औसत से 954 रन जुटा लिए हैं। इनमें छह शतकीय भागीदारी शामिल हैं और टॉप साझेदारी 209 रन है।

अब हम देखेंगे भारत की ओर से एक सत्र में टेस्ट में विभिन्न जोड़ियों द्वारा बटोरे गए 9 और सबसे ज्यादा रन :-

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/10
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement