MS Dhoni played 199 matches as captain of indian odi team, see top 6-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 17, 2024 5:18 am
Location
Advertisement

इस स्पेशल क्लब में शामिल हो सकते थे धोनी, लेकिन रहे अनलकी

khaskhabar.com : बुधवार, 07 फ़रवरी 2018 4:12 PM (IST)
इस स्पेशल क्लब में शामिल हो सकते थे धोनी, लेकिन रहे अनलकी
राजेश कुमार माथुर. नई दिल्ली। अनुभवी विकेटकीपर और दाएं हाथ के बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल दक्षिण अफ्रीकी धरती पर छह मैच की वनडे सीरीज खेलने में व्यस्त हैं। धोनी ने वर्ष 2014 के अंत में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। इसके कुछ समय बाद धोनी ने वनडे और टी20 की कप्तानी भी छोड़ दी थी।

हालांकि वे इन दोनों फॉर्मेट में अब भी खिलाड़ी के रूप में टीम को सेवाएं दे रहे हैं। धोनी की कप्तानी में भारत ने वर्ष 2007 में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित पहला टी20 विश्व कप और फिर वर्ष 2011 में अपने ही घर में वनडे विश्व कप के खिताब पर कब्जा जमाया था। हालांकि धोनी के पास उपलब्धियों और रिकॉर्डों का भंडारा है, लेकिन वे एक मामले में अनलकी रहे। दरअसल धोनी 200 वनडे में कप्तानी के कीर्तिमान से सिर्फ एक कदम दूर रह गए।

वे ओवरऑल तीसरे स्थान पर हैं। धोनी ने बतौर कप्तान 199 वनडे में से 110 में जीत दर्ज की और 74 हारे। इसके अलावा चार वनडे टाई खेले और 11 किसी न किसी कारण से बेनतीजा रहे। धोनी का सफलता प्रतिशत 59.57 रहा। वैसे 36 वर्षीय धोनी ने अब तक 314 वनडे में 9902 रन बनाए हैं। साथ ही 294 कैच और 105 स्टंप किए हैं।

अब हम देखेंगे सर्वाधिक वनडे में कप्तानी करने वाले 5 और खिलाडिय़ों का प्रदर्शन :-


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/6
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement