MS Dhoni is just one run short from 10000 runs in odi for india-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 5:05 am
Location
Advertisement

यह उपलब्धि हासिल करने से सिर्फ एक कदम दूर रह गए धोनी

khaskhabar.com : मंगलवार, 30 अक्टूबर 2018 11:35 AM (IST)
यह उपलब्धि हासिल करने से सिर्फ एक कदम दूर रह गए धोनी
मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी का खराब फॉर्म वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे वनडे मैच में भी जारी रहा। इस मैच में भी वे 10000 वनडे रन पूरे नहीं कर पाए। भारत के लिए खेलते हुए 10 हजार बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शामिल होने के लिए धोनी को केवल एक रन की जरूरत है।

वैसे धोनी वनडे प्रारूप में 10,000 रन पूरे कर चुके हैं। उनके कुल 10,173 रन हैं। उन्होंने वर्ष 2007 में अफ्रीका एकादश के खिलाफ एशियाई एकादश के लिए तीन मैचों की सीरीज में 174 रन बनाए थे। हालांकि, भारत के लिए खेलते हुए वनडे फॉर्मेट में धोनी ने कुल 9999 पन बनाए हैं। उन्होंने ब्रेबॉर्न स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ 23 रन बनाए और 10 हजारी बनने से केवल एक रन पीछे रह गए।

धोनी ने इस साल वनडे प्रारूप में खेली गईं 12 पारियों में 68.10 स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए हैं। खराब फॉर्म के कारण उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर में खेली जाने वाली सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement