MS Dhoni comes on fourth position, see top-6 indian batsmen in odi cricket-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 9:41 am
Location
Advertisement

इस दिग्गज से आगे निकल धोनी आए चौथे स्थान पर, देखें...

khaskhabar.com : सोमवार, 28 अगस्त 2017 3:28 PM (IST)
इस दिग्गज से आगे निकल धोनी आए चौथे स्थान पर, देखें...
नई दिल्ली। भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी धीरे-धीरे फॉर्म में वापसी करते नजर आ रहे हैं। धोनी ने रविवार को पल्लेकेले में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए सीरीज के तीसरे वनडे में भारतीय टीम की जीत में खास भूमिका निभाई।

36 वर्षीय धोनी ने 86 गेंदों पर चार चौकों व एक छक्के की मदद से नाबाद 67 रन की पारी खेली। 61 रन पर ही चार विकेट गिरने के बाद धोनी ने ओपनर रोहित शर्मा (नाबाद 124) के साथ पांचवें विकेट के लिए 157 रन की साझेदारी की। धोनी ने इससे पिछले मैच में भी नाबाद 45 रन बना भुवनेश्वर कुमार के साथ भारत को जीत दिलाई थी।

धोनी रविवार को भारत की ओर से वनडे में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में चौथे स्थान पर आ गए। धोनी के 299 वनडे में 51.93 के औसत व 88.47 के स्ट्राइक रेट के साथ 9608 रन हो गए हैं। धोनी के खाते में 65 अर्धशतक और 10 शतक हैं। धोनी का पहला वनडे 23 दिसंबर 2004 को चटगांव में बांग्लादेश के खिलाफ था।

आईए अब नजर डालें भारत की ओर से वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाले 5 और बल्लेबाजों पर :-

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/6
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement