MS Dhoni buy new Jeep Grand Cherokee Trackhawk-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 4:52 pm
Location
Advertisement

धोनी के बेड़े में शामिल हुई एक और गाड़ी, खरीदी यह जीप, कीमत...

khaskhabar.com : रविवार, 22 सितम्बर 2019 4:10 PM (IST)
धोनी के बेड़े में शामिल हुई एक और गाड़ी, खरीदी यह जीप, कीमत...
रांची। क्रिकेट से दूर चल रहे पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक नई जीप खरीदी है। धोनी को जीप कम्पनी की ग्रैंड चिरोखी ट्रैकहॉक के साथ झारखंड की राजधानी में देखा गया। धोनी जब अपनी लाल रंग की मिडसाइड एसयूवी लेकर राजधानी की सडक़ों पर निकले तो लोगों ने कौतूहल से अपने इस सुपरस्टार खिलाड़ी और उनकी नई जीप को देखा। भारत में जीप की इस कार की कीमत 80 से 90 लाख रुपए है।

धोनी के पास कई हाई एंड कारें और एसयूवी हैं। वे फेरारी 599 जीटीओ, हमर एच2 और जीएमसी सिएरा के मालिक हैं। साथ ही उनके पास कावासाकी निंजा एच2, कांफेडेटर हेलकैट, बीएसए, सुजुकी हायाबुजा और नार्टन विंटेज बाइक्स भी हैं। धोनी मैदान पर अंतिम बार इंग्लैंड में खेले गए वनडे विश्व कप के दौरान नजर आए थे।

भारत को सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद भारतीय टीम तीनों फॉर्मेट की सीरीज खेलने वेस्टइंडीज गई थी। टेस्ट से संन्यास ले चुके धोनी को टी20 व वनडे सीरीज के लिए नहीं चुना गया। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में भी उनकी अनदेखी की गई है। पिछले कुछ समय से उनके संन्यास लेने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement