MS Dhoni becomes third cricketer to play 200 odi as a captain-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 9:26 pm
Location
Advertisement

वनडे में यह आंकड़ा छूने वाले तीसरे कप्तान बने महेंद्र सिंह धोनी

khaskhabar.com : बुधवार, 26 सितम्बर 2018 11:18 AM (IST)
वनडे में यह आंकड़ा छूने वाले तीसरे कप्तान बने महेंद्र सिंह धोनी
दुबई। लगभग दो साल बाद टीम की कमान संभाल रहे महेंद्र सिंह धोनी ने मंगलवार को मैदान पर उतरते ही इतिहास रच दिया। वे 200 मैचों में कप्तानी करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। धोनी ने यह मुकाम एशिया कप-2018 में सुपर-4 के मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ हासिल किया।

दरअसल, इस टूर्नामेंट में भारत की कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा और उप-कप्तान शिखर धवन दोनों को ही इस मैच में टीम प्रबंधन ने आराम देने के फैसला किया। ऐसे में कप्तानी की जिम्मेदारी 696 दिनों बाद एक बार फिर धोनी के कंधों पर आ गई और धोनी के नाम जो रिकॉर्ड आने से रह गया था वो आखिरकार उनकी रिकॉर्डबुक में आ गया।

धोनी वनडे प्रारूप में यह रिकॉर्ड बनाने वाले भारत के पहले और विश्व के तीसरे कप्तान बन गए। धोनी से पहले इस सूची में ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (230) और न्यूजीलैंड के स्टीफन फ्लेमिंग (218) के नाम आते हैं।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement