MS Dhoni becomes first indian to complete 200 sixes in IPL-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 10:24 am
Location
Advertisement

एमएस धोनी IPL में यह कमाल करने वाले पहले भारतीय बने

khaskhabar.com : सोमवार, 22 अप्रैल 2019 1:35 PM (IST)
एमएस धोनी IPL में यह कमाल करने वाले पहले भारतीय बने
बेंगलुरू। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में 200 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। धोनी ने रविवार को यहां एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ हुए मुकाबले में 48 गेंदों पर नाबाद 84 रनों की पारी के दौरान यह कीर्तिमान स्थापित किया।

चेन्नई को हालांकि मैच में एक रन से हार झेलनी पड़ी। 162 रनों का पीछा करते हुए मेहमान टीम निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 160 रन ही बना पाई। धोनी ने अपनी ताबड़तोड़ पारी में चार चौके और सात छक्के जड़े। वे आईपीएल में अबतक 203 छक्के लगा चुके हैं। 12वें संस्करण में 37 वर्षीय खिलाड़ी ने अभी तक 17 छक्के लगाए हैं।

रोहित शर्मा और सुरेश रैना भारत की ओर से सर्वाधिक छक्के उड़ाने के मामले में दूसरे और तीसरे नंबर पर काबिज हैं। दोनों बल्लेबाजों ने अपने आईपीएल करियर में अब तक 190-190 छक्के जड़े हैं। पूरे टूर्नामेंट में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज क्रिस गेल (323) के नाम है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement