Monte Carlo Masters Tennis Tournament : Rafael Nadal and Novak Djokovic enter in last-16 round-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 6:47 pm
Location
Advertisement

मोंटे कार्लो मास्टर्स : नडाल अंतिम-16 में, जोकोविच को आया जोर

khaskhabar.com : गुरुवार, 19 अप्रैल 2018 12:20 PM (IST)
मोंटे कार्लो मास्टर्स : नडाल अंतिम-16 में, जोकोविच को आया जोर
मोनाको (फ्रांस)। वल्र्ड नम्बर-1 राफेल नडाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यहां जारी मोंटे कार्लो मास्टर्स के प्री-क्वार्टर फाइनल (अंतिम-16) में प्रवेश कर लिया है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, स्पेन के इस दिग्गज ने दूसरे दौर में स्लोवानिया के अलजाज बेदेने को मात दी। नडाल ने वल्र्ड नम्बर-58 बेदेने को केवल 77 मिनट के भीतर सीधे सेटों में 6-1, 6-3 से मात दी। प्री-क्वार्टर फाइनल में अब नडाल का सामना रूस के वल्र्ड नम्बर-38 कारेन काचानोव से होगा।

उल्लेखनीय है कि हिप की चोट के कारण नडाल काफी समय से परेशान थे और इस कारण वे ऑस्ट्रेलिया ओपन के बीच में ही बाहर हो गए। नडाल ने इस टूर्नामेंट में 10 बार खिताबी जीत हासिल की है। ऐसे में अगर उन्हें शीर्ष स्तर पर बने रहना है, तो उन्हें इस टूर्नामेंट को 11वीं बार भी जीतना होगा। अगर ऐसा नहीं हुआ तो, स्विट्जरलैंड के दिग्गज रोजर फेडरर उन्हें पछाडक़र विश्व रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल कर लेंगे।

दो बार के चैंपियन सर्बिया के नोवाक जोकोविच को अंतिम-16 दौर में पहुंचने के लिए पसीना बहाना पड़ा। 9वीं सीड जोकोविच ने क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक को 7-6, 7-5 से मात देने के लिए दो घंटे 16 मिनट का सहारा लेना पड़ा। दुनिया के 13वें नंबर के खिलाड़ी जोकोविच यहां 2013 और 2015 में खिताब जीत चुके हैं। प्री-क्वार्टर फाइनल में जोकोविच का सामना ऑस्ट्रिया के डोमिनीक थीम से होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement