Monaco GP : Kimi Raikkonen gets pole position-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 6:08 pm
Location
Advertisement

मोनाको ग्रांप्री : किमी राइकोनेन ने हासिल की पोल पोजीशन

khaskhabar.com : रविवार, 28 मई 2017 12:09 PM (IST)
मोनाको ग्रांप्री : किमी राइकोनेन ने हासिल की पोल पोजीशन
मोनाको। फेरारी टीम के चालक किमी राइकोनेन ने मोनाको ग्रांप्री की मुख्य रेस के लिए पोल पोजीशन हासिल कर ली है। वहीं, मर्सीडीज टीम के मौजूदा विश्व चैम्पियन लुइस हेमिल्टन को 14वां स्थान मिला है। पूर्व विश्व चैम्पियन फिनलैंड निवासी राइकोनेन ने शनिवार को आयोजित क्वालीफाइंग रेस में पहला स्थान हासिल किया।

नौ साल में वे पहली बार पोल पोजिशन हासिल करने में सफल हुए हैं। अंतिम बार उन्होंने 2008 में फ्रेंच ग्रांप्री में यह कारनामा किया था। राइकोनेन ने अपने करियर में 17वीं बार पोल पोजीशन प्राप्त किया है। राइकोनेन ने क्वालीफाईंग में सबसे तेज एक मिनट 12.178 सेकेंड का समय निकाला। राइकोनेन ने अपनी टीम के चालक सेबेस्टियन वेटल को 0.043 सेकेंड और मर्सीडीज टीम के चालक वाल्टन वोटास को पीछे छोड़ा।

इन दोनों को क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान मिला। रेड बुल के डच चालक मार्क वेस्र्टापेन को चौथा स्थान प्राप्त हुआ जबकि ऑस्ट्रेलिया के डेनियल रिकाडरे ने पांचवां स्थान हासिल किया। टोरो रोसो टीम के स्पेनिश चालक कार्लोस सेंज छठे स्थान से मुख्य रेस की शुरुआत करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement