Mohd Mushtaque Ahmad elected as new HI president-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 11:13 pm
Location
Advertisement

हॉकी इंडिया (HI) के अध्यक्ष चुने गए मोहम्मद मुश्ताक अहमद

khaskhabar.com : सोमवार, 01 अक्टूबर 2018 2:29 PM (IST)
हॉकी इंडिया (HI) के अध्यक्ष चुने गए मोहम्मद मुश्ताक अहमद
नई दिल्ली। हॉकी बिहार के मोहम्मद मुश्ताक अहमद को सोमवार को हॉकी इंडिया (एचआई) का अध्यक्ष चुना गया है। एचआई की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को हुए 8वें हॉकी इंडिया कांग्रेस और चुनाव में यह फैसला लिया गया। मुश्ताक अहमद इससे पहले एचआई में महासचिव के पद पर कार्यरत थे, लेकिन अब वे एक अक्टूबर से ही राजिंदर सिंह के स्थान पर एचआई के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।

मणिपुर हॉकी के ज्ञानेंद्रो निनगोमबम को एचआई का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जम्मू एवं कश्मीर हॉकी की असीमा अली और झारखंड हॉकी के भोला नाथ उपाध्यक्ष पद संभालेंगे। एचआई के नए महासचिव के रूप में जम्मू एवं कश्मीर हॉकी के रजिंदर को नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा, असम हॉकी के तपन कुमार दास को फिर से कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान असुंता लाकड़ा को छत्तीसगढ़ हॉकी के फिरोज अंसारी के साथ संयुक्त सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement