Meghalaya crowned sub junior football meet champions-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 3:50 pm
Location
Advertisement

मेघालय ने जीता सब जूनियर फुटबाल चैंपियनशिप खिताब

khaskhabar.com : बुधवार, 04 दिसम्बर 2019 12:24 PM (IST)
मेघालय ने जीता सब जूनियर फुटबाल चैंपियनशिप खिताब
कल्याणी। मेघालय ने मंगलवार को यहां सब जूनियर राष्ट्रीय फुटबाल चैंपियनशिप के फाइनल में अरुणाचल प्रदेश को 3-0 से हराकर खिताब जीत लिया। अरुणाचल प्रदेश को लगातार दूसरी बार फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। पिछली बार उसे ओडिशा के हाथों पेनाल्टी शूटआउट में शिकस्त खानी पड़ी थी और इस बार पड़ोसी राज्य के हाथों मात झेलनी पड़ी।

यहां कल्याणी स्टेडियम में खेले गए इस फाइनल मुकाबले में पहला हाफ गोलरहित रहा।

इसके बाद मेघालय ने दूसरे हाफ में 1-0 की बढ़त बना ली। मेघालय के लिए यह गोल समचारफ्रांग लातो ने 52वें मिनट में किया।

मेघालय ने इसके बाद इंजुरी टाइम में भी जाकर दो गोल दागकर खिताब अपने नाम कर लिया। विजेता टीम के लिए इंजुरी टाइम में सामलांग रिम्पेई और तेइबोक नोंगरुम ने इंजुरी टाइम में गोल किए। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement