Marta scored a record 17th goal in World Cup, surpasses Miroslav Klose-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 4:10 pm
Location
Advertisement

मार्था विश्व कप में बनीं नं.1, इस पुरुष फुटबॉलर को पछाड़ा

khaskhabar.com : बुधवार, 19 जून 2019 3:38 PM (IST)
मार्था विश्व कप में बनीं नं.1, इस पुरुष फुटबॉलर को पछाड़ा
वालेंसिएनेस (फ्रांस)। ब्राजील की महान महिला फुटबॉल खिलाड़ी मार्था फीफा विश्व कप में सबसे अधिक गोल करने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। इसमें पुरुषों का विश्व कप भी शामिल है। मार्था ने यहां जारी विश्व कप के एक अहम मैच में इटली के खिलाफ गोल किया जो टूर्नामेंट का उनका 17वां गोल है। ब्राजील ने 1-0 से मैच अपने नाम किया।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, ब्राजील की कप्तान ने पेनल्टी किक के जरिए गोल किया। इस जीत के साथ ग्रुप-सी में ब्राजील की टीम तीसरे पायदान पर रही और नॉकआउट स्तर के लिए क्वालीफाई किया। टूर्नामेंट में 17वें गोल के साथ उन्होंने जर्मनी के पुरुष फुटबॉल खिलाड़ी मिरोस्लाव क्लोज के 16 गोल के रिकॉर्ड को तोड़ा। मार्था महिला या पुरुष वर्ग में पांच अलग-अलग विश्व कप में गोल करने वाली इकलौती महिला खिलाड़ी हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement