Mariano Aguerre to lead La Pegasus Polo in Polo League-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 5:43 pm
Location
Advertisement

पोलो लीग में ला पेगासुस पोलो टीम की अगुवाई करेंगे मारियानो

khaskhabar.com : शुक्रवार, 20 सितम्बर 2019 1:04 PM (IST)
पोलो लीग में ला पेगासुस पोलो टीम की अगुवाई करेंगे मारियानो
मुंबई। मुंबई की ला पेगासुस पोलो (La Pegasus Polo) टीम ने दुनिया के पहले फ्रेंचाइजी बेस्ड पेशेवर एक्सट्रीम पोलो लीग (एक्सपीएल) के पहले संस्करण के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। ला पेगासुस पोलो टीम की अगुवाई अर्जेटीना के खिलाड़ी मारियानो एग्वेरे करेंगे जो 10 गोल हैंडीकैप्ड प्लेअर रहे हैं। यह पोलो के खेल में सबसे ऊंची रैंकिंग है। मारियानो 9 यूएसपीए गोल्ड कप खिताब जीत चुके हैं।

मारियानो के अलावा टीम में लेरिन जुबियाओरे, मार्टिन एग्वेरे जूनियर, पाब्लो लोरेंटे, मार्कोस काकू आराया भी शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ियों के पास बहुत अनुभव है।

ला पेगासुस के पास मौजूद खिलाड़ियों ने अब तक 29 गोल किए हैं। एक्सपीएल का आयोजन 25 सितंबर से होना है और इसका फाइनल पांच अक्टूबर को ब्यूनोस आयर्स के पिलार पोलो ग्राउंड्स पर होगा। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement