Maria Sharapova removed from WTA rankings-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डब्ल्यूटीए रैंकिंग से हटाई गईं टेनिस स्टार शारापोवा

khaskhabar.com: सोमवार, 24 अक्टूबर 2016 6:48 PM (IST)
डब्ल्यूटीए रैंकिंग से हटाई गईं टेनिस स्टार शारापोवा
मॉस्को। पूर्व सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त रूस की महिला टेनिस स्टार मारिया शारापोवा को महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) ने अपनी विश्व रैंकिंग से हटा दिया है। डब्ल्यूटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी घोषणा की गई। डोपिंग की दोषी पाए जाने के बाद प्रतिबंधित चल रहीं शारापोवा पिछले सप्ताह जारी विश्व रैंकिंग में 93वें पायदान पर थीं। शारापोवा पर शुरू में दो वर्ष का प्रतिबंध लगाया गया था लेकिन विश्व की सबसे बड़ी खेल अदालत खेल पंचाट न्यायालय (सीएएस) ने चार अक्टूबर को उन पर लगा प्रतिबंध घटाकर 15 महीने का कर दिया। अब शारापोवा अगले साल 26 अप्रैल को प्रतिबंध पूरा कर कोर्ट पर वापसी कर सकेंगी। प्रतिबंध के कारण लंदन ओलम्पिक-2012 में रजत पदक विजेता रहीं शारापोवा इसी वर्ष अगस्त में हुए रियो ओलम्पिक-2016 में हिस्सा नहीं ले सकीं। यह भी पढ़े :धोनी ने पार किया यह आंकडा, देखें टॉप 10
यह भी पढ़े :टॉप-10 में 3 भारतीय, शाकिब भी हुए शामिल

1/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement