Manish Pandey comes on 11th place, see top-5 innings in t20 match against south africa-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 4:56 pm
Location
Advertisement

द. अफ्रीका के खिलाफ मनीष ने खेली आतिशी पारी, ये 4 लगा चुके हैं शतक

khaskhabar.com : गुरुवार, 22 फ़रवरी 2018 4:03 PM (IST)
द. अफ्रीका के खिलाफ मनीष ने खेली आतिशी पारी, ये 4 लगा चुके हैं शतक
नई दिल्ली। सेंचुरियन में बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 में भारतीय टीम ने 45 रन तक ही अपने तीन दिग्गज बल्लेबाजों रोहित शर्मा, कप्तान विराट कोहली व शिखर धवन को खो दिया था। इसके बाद दाएं हाथ के बल्लेबाज मनीष पांडे ने सुरेश रैना के साथ मोर्चा संभाला।

28 वर्षीय मनीष ने रैना (31) के साथ 45 और फिर विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी (नाबाद 52) के साथ पांचवें विकेट के लिए नाबाद 98 रन की साझेदारी की। मनीष ने 48 गेंदों पर छह चौकों व तीन छक्कों की बदौलत नाबाद 79 रन जुटाए।

मनीष दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 में 11वां सबसे बड़ा स्कोर बनाने में सफल रहे। चार बल्लेबाजों ने शतक जमाए हैं। हालांकि मनीष की खूबसूरत पारी के बावजूद भारत यह मैच हार गया। मनीष के 22 वनडे में 432 और 17 टी20 मुकाबलों में 347 रन हैं।

अब हम देखेंगे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 में खेली गई 5 सबसे बड़ी पारियां :-


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/6
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement