Manish Kaushik and Gaurav Solanki won gold medal in Feliks Stamm International Boxing Tournament-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 7:08 pm
Location
Advertisement

मुक्केबाजी : फेलिस्का स्टाम टूर्नामेंट में मनीष व गौरव ने जीता स्वर्ण

khaskhabar.com : रविवार, 05 मई 2019 2:22 PM (IST)
मुक्केबाजी : फेलिस्का स्टाम टूर्नामेंट में मनीष व गौरव ने जीता स्वर्ण
वॉरसॉ (पोलैंड)। भारत के मुक्केबाज मनीष कौशिक और गौरव सोलंकी ने यहां जारी 36वें फेलिस्का स्टाम इंटरनेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। कौशिक ने रविवार को दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 60 किलोग्राम भारवर्ग में हुए एक कड़े मुकाबले में मोरक्को के अपने प्रतिद्वंद्वी को 4-1 से पराजित किया।

सोलंकी भी 52 किलोग्राम भारवर्ग में फॉर्म में नजर आए। उन्होंने इंग्लैंड के अपने विपक्षी खिलाड़ी को सर्वसम्मति से 5-0 से शिकस्त दी। दूसरी ओर, 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीतने वाले मोहम्मद हुसामुद्दीन को इस प्रतियोगिता में रजत पदक से संतोष करना पड़ा। हुसामुद्दीन को 56 किलोग्राम वर्ग के फाइनल मैच में 1-4 से हार झेलनी पड़ी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement