Advertisement
मैनचेस्टर युनाइटेड क्लब ने मुख्य कोच जोस मोरिन्हो को किया बर्खास्त
मैनचेस्टर। इंग्लिश फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड ने मंगलवार को अपने मुख्य कोच जोस मोरिन्हो को बर्खास्त कर दिया है। युनाइटेड की टीम इस सीजन खराब फॉर्म से गुजर रही है, जिसके कारण क्लब ने यह निर्णय लिया। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, युनाइटेड 19 अंकों के साथ फिलहाल इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) की तालिका में छठे पायदान पर मौजूद है। रविवार को उसे लिवरपूल के खिलाफ 1-3 से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी।
क्लब ने ट्वीट किया कि मैनचेस्टर युनाइटेड घोषणा करता है कि जोसे मोरिन्हो क्लब से अलग हो रहे हैं। पुर्तगाल के मोरिन्हो को 2016 में क्लब का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था। पहले सीजन में यूरोपा लीग और लीग कप खिताब जीतने के बावजूद वह क्लब को ईपीएल खिताब का दावेदार नहीं बना पाए। क्लब ने कहा कि हम उन्हें मैनचेस्टर युनाइटेड में उनके कार्यकाल के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं और भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।
स्पेनिश लीग : रियल बेतिस ने एस्पेनयॉल को 3-1 से किया पराजित

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
खेल
Advertisement