Madan Lal, RP Singh, Sulakshana Naik join BCCI CAC-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 17, 2024 12:21 am
Location
Advertisement

मदनलाल, आरपी सिंह, सुलक्षणा BCCI की नई CAC में, सबसे पहले चुनेंगे दो नए चयनकर्ता

khaskhabar.com : शुक्रवार, 31 जनवरी 2020 7:51 PM (IST)
मदनलाल, आरपी सिंह, सुलक्षणा BCCI की नई CAC में, सबसे पहले चुनेंगे दो नए चयनकर्ता
नई दिल्ली। बीसीसीआई ने शुक्रवार को अपनी नई क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) का ऐलान कर दिया है। तीन सदस्यीय सीएसी में पूर्व टेस्ट क्रिकेटर मदनलाल और रूद्र प्रताप सिंह तथा महिला क्रिकेटर सुलक्षणा नाईक को शामिल किया गया है। बीसीसीआई के बयान के मुताबिक इस सीएसी का कार्यकाल एक साल का होगा।

नई सीएसी का पहला काम नए मुख्य चयनकर्ता एम.एस.के प्रसाद और चयन समिति के सदस्य गगन खोड़ा की जगह नई नियुक्तियां करना होगा। बाकी तीन सदस्यों जतिन परांजपे, सरनदीप सिंह और देवांग गांधी का कार्यकाल पूरा होने में एक साल का समय बचा है। नई चयन समिति दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन करेगी।

चयन समिति में शामिल होने के लिए अजित आगरकर और लक्ष्मण शिवरामाकृष्णन के नामों की चर्चा है। मदनलाल ने भारत के लिए 39 टेस्ट और 67 वनडे खेले थे। वे 1983 में विश्व कप जीतने वाली टीम के सदस्य थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement