Advertisement
मकाऊ ओपन : सायना-कश्यप जीते, समीर हारे
मकाऊ। मकाऊ ओपन में बुधवार को भारतीय बैडमिंटन खिलाडिय़ों ने अपना शानदार खेल जारी रखा। महिला एकल वर्ग में स्टार खिलाड़ी सायना नेहवाल ने पहले दौर का मुकाबला जीतकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। पुरुष एकल वर्ग में पारुपल्ली कश्यप और बी.साई प्रणीथ को दूसरे दौर के मुकाबलों में जीत मिली है, लेकिन समीर वर्मा को हार का सामना करना पड़ा है।
इसके अलावा, टूर्नामेंट के पुरुष युगल वर्ग में बुधवार को खेले गए मुकाबले में भारतीय जोड़ी मनु अत्री और बी. सुमित रेड्डी ने भी जीत हासिल की। लंदन ओलम्पिक में भारत को कांस्य पदक दिलाने वाली सायना को पहला मुकाबला जीतने के लिए संघर्ष करना पड़ा।
11वीं विश्व वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी सायना ने इंडोनेशिया की हना रामादिनी को 21-23, 21-14, 21-18 से मात दी। यह मुकाबला एक घंटे तीन मिनट तक चला। इंडोनेशिया की खिलाड़ी ने कड़ा संघर्ष करते हुए पहला गेम अपने नाम किया।
टॉप 10 में दो बार इसलिए आया विराट कोहली का नाम

खेल
Advertisement