Advertisement
लियोनेल मेसी ने जीता 5वां गोल्डन शू, इन दिग्गजों को पछाड़ा
मेड्रिड। बार्सिलोना के स्ट्राइकर लियोनेल मेसी ने पांचवीं बार यूरोपीय गोल्डन शू पुरस्कार जीता है। मेसी की टीम बार्सिलोना ने स्पेनिश लीग में रविवार रात को खेले गए मैच में रियल सोसिएदाद की टीम को 1-0 से हराया। बार्सिलोना को मिली इस जीत के बाद मेसी को गोल्डन शू पुरस्कार से नवाजा गया। समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, मेसी ने स्पेनिश लीग के 2017-18 सीजन में बार्सिलोना के लिए 34 गोल दागे हैं।
उन्होंने 68 अंक हासिल किए थे। मेसी ने पिछले साल भी गोल्डन शू पुरस्कार जीता था। इसके अलावा, उन्होंने 2010, 2012 और 2013 में इस पुरस्कार को अपने नाम किया। वे एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने पांच बार गोल्डन शू पुरस्कार जीता है। इस पुरस्कार को हासिल करने की दौड़ में मेसी के अलावा, लीवरपूल के मोहम्मद सलाह और टोटेनहम हॉटस्पर के हैरी केन भी शामिल थे।
सलाह के 32 गोल में 68 अंक थे, वहीं हैरी के 30 गोल में 60 अंक थे। यह पुरस्कार अंकों के आधार पर दिया जाता है। इसमें जर्मन, स्पेनिश, इंग्लिश, इतावली और फ्रेंच लीग में किए गए खिलाडिय़ों के गोल गिने जाते हैं और हर गोल के लिए दो अंक दिए जाते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
खेल
Advertisement