Lionel Messi set to marry with girlfriend Antonella Roccuzzo-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अपनी प्रेमिका के साथ शादी रचाएंगे लियोनेल मेसी

khaskhabar.com: गुरुवार, 15 दिसम्बर 2016 6:40 PM (IST)
अपनी प्रेमिका के साथ शादी रचाएंगे लियोनेल मेसी
बार्सिलोना। फुटबॉल के सुपरस्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी और उनकी प्रेमिका एंटोनेला रोकुजो ने शादी करने का फैसला किया है। स्पेन की मीडिया रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है। स्पेन के दैनिक समाचार पत्र मार्का की रिपोर्ट के अनुसार, मेसी और उनकी प्रेमिका ने अपने करियर को समय देने के लिए शादी जल्दी न करने का फैसला लिया था। यह शादी अगले साल ग्रीष्म ऋतु या शीत ऋतु के दौरान हो सकती है। यह शादी अर्जेंटीना के पास किसी स्थान पर हो सकती है। यह वहीं स्थान हो सकता है, जहां मेसी पहली बार रोकुजो से मिले थे। इन दोनों के रिश्ते का खुलासा 2007 में हुआ था। मेसी और रोकुजो के दो बच्चे हैं-थियागो (4) और माटेओ (1)। उल्लेखनीय है कि मेसी स्पेनिश क्लब बार्सिलोना के लिए कई सफलताएं हासिल कर चुके हैं। मेसी ने इस साल कोपा अमेरिका कप के फाइनल में चिली के हाथों अर्जेंटीना की हार के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कह दिया था। हालांकि लाखों-करोड़ों प्रशंसकों की मांग को ध्यान में रखते हुए उन्होंने जल्द ही यह फैसला वापस ले लिया था।
इस मामले में पहले स्थान पर आए विराट कोहली, ये हैं टॉप-10

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement