Lionel Messi and Luis Suarez in talks over new contract with barcelona-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बार्सिलोना के साथ नए करार की चर्चा में ये दो दिग्गज

khaskhabar.com: शनिवार, 10 दिसम्बर 2016 6:20 PM (IST)
बार्सिलोना के साथ नए करार की चर्चा में ये दो दिग्गज
बार्सिलोना। स्पेन के अग्रणी फुटबॉल क्लब बार्सिलोना के फॉरवर्ड और स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने क्लब के साथ नए करार के बारे में चर्चा शुरू कर दी है। इसके साथ ही स्ट्राइकर लुइस सुआरेज भी स्पेनिश क्लब के साथ एक नए करार पर हस्ताक्षर करने के लिए तैयार हैं, जो 2022 तक जारी रहेगा। अर्जेंटीना के 29 वर्षीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मेसी की बार्सिलोना के साथ वर्तमान के करार की अवधि जून 2018 तक है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, बार्सिलोना के कोच लुइस एनरीक का कहना है कि वे दोनों खिलाडिय़ों के साथ नए करार की चर्चा की बात से काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि इससे वे काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं। उरुग्वे के 29 वर्षीय खिलाड़ी सुआरेज का करार बार्सिलोना के साथ समाप्त होने के करीब है। लीवरपूल के पूर्व खिलाड़ी क्लब के साथ 2014 में जुडऩे के बाद से दो स्पेनिश लीग खिताब और चैम्पियंस लीग खिताब जीत चुके हैं। -> टॉस हारकर सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने में धोनी तीसरे नंबर पर, कोहली...

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement