KIYG : Haryana won seven golds, one silver and five bronze medals in the girls segment-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 7:24 pm
Location
Advertisement

KIYG (कुश्ती) : हरियाणा की लड़कियों ने मारी बाज़ी, सभी 7 स्वर्ण पदक जीते

khaskhabar.com : शुक्रवार, 11 जनवरी 2019 12:08 PM (IST)
KIYG (कुश्ती) : हरियाणा की लड़कियों ने मारी बाज़ी, सभी 7 स्वर्ण पदक जीते
हरियाणा/ पुणे। हरियाणा की लड़कियों ने अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2019 के दूसरे दिन गुरुवार को कुश्ती के अंडर-17 वर्ग में सभी सात स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिए। अपने पहलवानों की इस प्रदर्शन से उत्साहित हरियाणा के कोच विजेन्दर ने कहा, "सरकार की ओर से मिले समर्थन, बुनियादी ढांचे और मौकों ने हमारी लड़कियों में आत्मविश्वास पैदा किया है। ये पहलवान निडर हैं और वे अंत तक लड़ती हैं। मुझे लगता है कि इससे फर्क पड़ता है।"

हरियाणा ने सात स्वर्ण पदकों के अलावा एक रजत और पांच कांस्य पदक भी अपने किए। मेजबान महाराष्ट्र ने कड़ी चुनौती पेश की लेकिन उसे दो रजत और पांच कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा। लड़कों के अंडर-21 वर्ग के ग्रीको रोमन वर्ग में हरियाणा के पहलवानों ने दो स्वर्ण और दो रजत पदक जीते। वहीं महाराष्ट्र के लिए गोकुल यादव ने 77 किलोग्राम भार वर्ग में और रोहित अहिरे ने 72 किग्रा वर्ग में रजत पदक पर कब्जा जमाया। दिग्विजय भोंदवे को 97 किग्रा में कांस्य से संतोष करना पड़ा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement