Kidambi Srikanth retains 8th position in BWF ranking-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 5:31 pm
Location
Advertisement

श्रीकांत BWF रैंकिंग में 8वें स्थान पर कायम, केंटो मोमोटा...

khaskhabar.com : बुधवार, 06 मार्च 2019 12:56 PM (IST)
श्रीकांत BWF रैंकिंग में 8वें स्थान पर कायम, केंटो मोमोटा...
कुआलालम्पुर। भारत के पुरुष खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) द्वारा मंगलवार को जारी ताजा रैंकिंग में आठवें स्थान पर कायम हैं। श्रीकांत के 60470 अंक हैं। जापान के केंटो मोमोटा ने अपना पहला स्थान कायम रखा है। शीर्ष-10 में कोई सिर्फ एक बदलाव हुआ है।

जापान के केंटो निशिमोटो एक स्थान आगे बढक़र 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने इंडोनेशिया के टॉमी सुगियार्तो को 11वें स्थान पर धकेल दिया। शीर्ष-10 में शामिल श्रीकांत इकलौते भारतीय हैं। समीर वर्मा 14वें स्थान पर कायम हैं तो वहीं एच. एस. प्रणॉय 19वें स्थान पर बने हुए हैं। चीन के शी युकी दूसरे स्थान पर कायम हैं।

चीनी ताइपे के चाउ टिन चेन तीसरे, चीन के चेन लोंग चौथे, सान वान हो पांचवें स्थान पर बने हुए हैं। डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसन ने भी अपना सातवां स्थान बरकरार रखा है। इंडोनेशिया के एंथोनी सिनिसुका सातवें और उनके हमवतन जोनाथन क्रिस्टी नौवें स्थान पर कायम हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement