Advertisement
जापान ओपन के क्वार्टर फाइनल में हारे किदांबी श्रीकांत व एचएस प्रणॉय
टोक्यो। भारत के किंदाम्बी श्रीकांत और एचएस प्रणॉय को यहां जारी जापान ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। टूर्नामेंट के आठवें वरीय खिलाड़ी श्रीकांत को मौजूदा विश्व चैम्पियन डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसेन ने हराया। 40 मिनट तक चले मुकाबले में विक्टर ने श्रीकांत को 21-17, 21-17 से हराया।
दोनों गेम में कड़ी टक्कर देखने को मिली। एक-एक अंक के लिए अच्छा मुकाबला हुआ। इन दोनों खिलाडिय़ों के बीच यह पांचवां मैच था। इस जीत के साथ विक्टर ने 3-2 की बढ़त हासिल कर ली है। इस मैच से पहले दोनों के बीच की प्रतिस्पर्धा 2-2 से बराबरी पर थी। प्रणॉय को भी अंतिम आठ के मुकाबले में शिकस्त झेलनी पड़ी।
प्रणॉय को शुक्रवार को चीन के दूसरे वरीय युकी शी ने 21-15, 21-14 से हराया। यह मैच 45 मिनट चला। भारत को श्रीकांत व प्रणॉय से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन वे सेमीफाइनल में भी जगह नहीं बना पाए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
खेल
Advertisement