Juventus beat Lazio with help of Cristiano Ronaldo goal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 7:35 pm
Location
Advertisement

इटली सेरी-ए लीग में क्रिस्टियानो रोनाल्डो के गोल से जीता जुवेंतस

khaskhabar.com : सोमवार, 28 जनवरी 2019 6:02 PM (IST)
इटली सेरी-ए लीग में क्रिस्टियानो रोनाल्डो के गोल से जीता जुवेंतस
रोम। स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के गोल के दम पर जुवेंतस ने इटली सेरी-ए लीग के 21वें दौर के मैच में लाजियो को 2-1 से हरा दिया। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, स्टाडियो ओलम्पिको में रविवार देर रात खेले गए इस मैच में मिली जीत से लीग सूची में जुवेंतस ने दूसरे स्थान पर काबिज नपोली से 11 अंकों का अंतर बना लिया है। दोनों टीमों के बीच पहले हाफ में एक भी गोल नहीं हुआ। दूसरे हाफ में जुवेंतस और लाजियो के बीच रोमांचक खेल देखा गया।

लाजियो के खाते में गोल जुवेंतस की बदौलत ही गया। एमरे कैन ने 59वें मिनट में अपनी टीम के गोल पोस्ट पर गोल करने की गलती की और इसका फादया लाजियो मिला। इस गोल से लाजियो ने अपना खाता खोला। अपनी इस गलती में सुधार करते हुए जुवेंतस ने खेल को और भी मजबूत किया और इसी की बदौलत 74वें मिनट में टीम ने गोल कर स्कोर को 1-1 से बराबर कर दिया। जुवेंतस के लिए यह गोल जोआओ कांसेलो ने किया।

इस गोल से जुवेंतस पिछले अप्रैल से इटली सेरी-ए लीग में खेले जा रहे मैचों में पहली हार का सामना करने से बच गया। इसके बाद, पुर्तगाल के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रोनाल्डो ने जुवेंतस के लिए जीत को संभव बनाया। उन्होंने 88वें मिनट में पेनल्टी किक पर गोल कर टीम को लाजियो के खिलाफ 2-1 से जीत दिलाई। लीग सूची में जुवेंतस की टीम 59 अंकों के साथ पहले स्थान पर है, वहीं नपोली 48 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है।

स्पेनिश लीग : गिरोना को हराकर शीर्ष पर कायम बार्सिलोना


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement