Advertisement
जूनियर एशियन चैंपियनशिप : लक्ष्य सेन चैंपियन, बने तीसरे भारतीय

जकार्ता। भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने रविवार को एशियन जूनियर चैम्पियनशिप (अंडर-19) में स्वर्ण पदक जीता। लक्ष्य ने पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में थाईलैंड के शटलर कुनलावुत वितिदसार्न को मात दी। इस चैम्पियनशिप में छठी सीड लक्ष्य ने टॉप सीड वितिदसार्न को 46 मिनटों के भीतर सीधे गेमों में 21-19, 21-18 से हराया।
लक्ष्य एशिया जूनियर चैम्पियनशिप का खिताब जीतने वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं। लक्ष्य से पहले इस चैम्पियनशिप में वर्ष 1965 में गौतम ठक्कर और वर्ष 2012 में पीवी सिंधु ने सोना जीता था। इसके अलावा वर्ष 2009 में प्रणव चोपड़ा व प्रजक्ता सावंत ने कांस्य, 2011 में समीर वर्मा ने रजत व पीवी सिंधु ने कांस्य और 2012 में समीर ने कांस्य जीता था।
लक्ष्य ने क्वार्टर फाइनल में दूसरी वरीयता प्राप्त ली शिनफेंड और सेमीफाइनल में चौथी सीड इखसान रुम्बे को पराजित किया था। लक्ष्य ने वर्ष 2016 में इसी चैंपियनशिप में कांस्य पदक पर कब्जा जमाया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features