JP Punjab Warriors beat Ranchi Rays by 7-0 in HIL-5-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 5:46 pm
Location
Advertisement

HIL-5 : पंजाब ने रांची को 7-0 से दी करारी मात

khaskhabar.com : गुरुवार, 02 फ़रवरी 2017 11:26 AM (IST)
HIL-5 : पंजाब ने रांची को 7-0 से दी करारी मात
रांची। भारतीय टीम के फॉरवर्ड खिलाड़ी एस. वी. सुनील के दो गोलों की मदद से मौजूदा चैम्पियन जेपी पंजाब वॉरियर्स ने बुधवार को हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के पांचवें संस्करण में पूर्व चैम्पियन रांची रेज को 7-0 से करारी शिकस्त दी। सुनील ने अपनी टीम के लिए 26वें और 34वें मिनट में दो शानदार फील्ड गोल कर जीत की नींव रखी। सुनील के अलावा मिंक वान डेर वीर्डन ने एक 25वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर से गोल किया।

43वें मिनट में जैक वेहटन ने एक और गोल कर टीम की जीत तय कर दी और रांची की वापसी की उम्मीदों को लगभग खत्म कर दिया। इस मैच में पंजाब की जीत का सबसे बड़ा कारण अग्रणी पंक्ति के खिलाडिय़ों की तेजी रही। पहले क्वाटर्र में दोनों टीमों ने शांत खेल दिखाया लेकिन दूसरे क्वार्टर से पंजाब ने जो दवाब बनाया उससे रांची पूरे मैच में उबर नहीं सकी।

[@ ये हैं भारत-इंग्लैंड सीरीज के टॉप-5 बल्लेबाज और टॉप-5 गेंदबाज]

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement