Joseph Kyengo Munywoki won men title in riga marathon-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 11:56 pm
Location
Advertisement

रीगा मैराथन : केन्या के जोसफ ने जीता पुरुष वर्ग का खिताब

khaskhabar.com : मंगलवार, 16 मई 2017 12:47 PM (IST)
रीगा मैराथन : केन्या के जोसफ ने जीता पुरुष वर्ग का खिताब
रीगा। केन्याई धावक जोसफ किएन्गो मुनीवोकी ने जहां रीगा मैराथन के पुरुष वर्ग में खिताबी जीत हासिल की, वहीं महिला वर्ग में इथियोपिया की बेकेलेच दादा बेडडा ने जीत हासिल की। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मुनीवोकी ने इस मैराथन को दो घंटे, 12 मिनट और 14 सेकेंड में पूरा किया। पुरुष वर्ग में इथोपिया के गाडिसा शौमी (2,13:09) को दूसरा और डंकन चेरुयियोट कोएक (2,14:13) को तीसरा स्थान हासिल हुआ।

इसके अलावा, लातविया के दिग्गज धावक वालेरिज जोल्नेरोविक्स चौथे स्थान पर रहे। उन्होंने एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। महिला वर्ग में जीतने वाली बेडाडा ने दो घंटे 31 मिनट और 22 सेकेंड में इस मैराथन पूरा किया। इसके अलावा, जापान की किकुयो सुजाकी (2,2:32) दूसरे और इथोपिया की मेसेरेट गेब्रे डेकेडो (2,33:28) तीसरे स्थान पर रहीं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement