Japan Open badminton tournament : Carolina Marin beat Saina Nehwal in second round-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 4:57 pm
Location
Advertisement

सायना हारीं, जापान ओपन में भारतीय महिला एकल चुनौती थमी

khaskhabar.com : गुरुवार, 21 सितम्बर 2017 5:16 PM (IST)
सायना हारीं, जापान ओपन में भारतीय महिला एकल चुनौती थमी
टोक्यो। ओलम्पिक कांस्य पदक विजेता भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल को गुरुवार को मिली हार के साथ ही जापान ओपन के महिला एकल वर्ग में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई है। सायना से पहले पीवी सिंधु को आज ही हार का सामना कर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था।

महिला एकल वर्ग में गुरुवार को खेले गए मैच में स्पेन की स्टार खिलाड़ी और रियो ओलम्पिक की स्वर्ण पदक विजेता कैरोलीना मारिन ने सायना को सीधे गेमों में 21-16, 21-13 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। सायना ने हालांकि दोनों गेम में कड़ी टक्कर दी, लेकिन वे मारिन से पार नहीं पा सकीं।

मारिन ने ओलंपिक के फाइनल में सिंधु को हराया था। इससे पहले, सिंधु को जापान की खिलाड़ी नोजोमी ओकुहारा ने 21-18, 21-8 से मात देकर जापान ओपन से बाहर का रास्ता दिखाया। हाल ही सिंधु ने कोरिया ओपन के फाइनल में ओकुहारा को हराकर ही खिताब जीता था।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement