Japan Open : Fangjie Gao beat PV Sindhu in second round-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 5:38 pm
Location
Advertisement

जापान ओपन : इन चीनी शटलर ने सिंधु को हरा किया उलटफेर

khaskhabar.com : गुरुवार, 13 सितम्बर 2018 1:33 PM (IST)
जापान ओपन : इन चीनी शटलर ने सिंधु को हरा किया उलटफेर
टोक्यो। भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु को जापान ओपन टूर्नामेंट में गुरुवार को उलटफेर का शिकार होकर बाहर होना पड़ा। महिला एकल वर्ग के दूसरे दौर में वल्र्ड नंबर-3 सिंधु को चीन की वल्र्ड नम्बर-14 गाओ फांगजी ने मात दी।

फांगजी ने सिंधु को 55 मिनट तक चले मुकाबले में सीधे गेमों में 21-18, 21-19 से मात दी। यह पहली बार नहीं है, जब सिंधु को फांगजी के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। दोनों दूसरी बार एक-दूसरे से भिड़ी हैं। इससे पहले, फांगजी ने सिंधु को पिछले साल चीन ओपन में भी मात दी थी।

इससे पहले मनु अत्री और और बी. सुमित रेड्डी ने पुरुषों के युगल वर्ग में बुधवार को ओलम्पिक रजत पदक विजेता मलेशिया के गोह वी शेम और टैन वी किओंग की जोड़ी को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। भारतीय जोड़ी ने उलटफेर करते हुए तीन गेम तक चले इस रोमांचक मुकाबले में 15-21, 23-21, 21-19 से जीत दर्ज की। यह मुकाबला 54 मिनट तक चला।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement