It is good to return to the golf course: Kapil Dev-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 3:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गोल्फ कोर्स पर वापसी कर अच्छा लग रहा है : कपिल देव

khaskhabar.com: शुक्रवार, 13 नवम्बर 2020 2:54 PM (IST)
गोल्फ कोर्स पर वापसी कर अच्छा लग रहा है : कपिल देव
नई दिल्ली| भारत को पहला क्रिकेट विश्व कप दिलाने वाले कप्तान कपिल देव बीमारी से ठीक हो गए हैं और उन्होंने गोल्फ कोर्स पर वापसी भी कर ली है। कपिल ने हाल ही में एक वीडियो जारी किया जिसमें वह दिल्ली गोल्फ कोर्स में अपने दोस्तों के साथ गोल्फ खेलते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में 61 साल के कपिल ने कहा, "गोल्फ कोर्स और क्रिकेट मैदान पर वापसी करते हुए कितना अच्छा लगता है इस बात को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। गोल्फ कोर्स पर वापसी करना, दोस्तों के साथ खेलना, लुत्फ लेना शानदार है। यही जिंदगी है।" कपिल ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, "गोल्फ कोर्स पर वापसी करते हुए अच्छा लग रहा है।"
कपिल को पिछले महीने दिल का दौरा पड़ा था और इसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी।
कपिल की कप्तानी में ही भारत ने 1983 में पहली बार विश्व कप जीता था। इस ऐतिहासिक जीत पर एक फिल्म भी बन रही है जिसमें रनवीर सिंह कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement