Advertisement
निशानेबाजी विश्व कप : मिश्रित टीम स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहे मनु-ओम
चांगवोन (दक्षिण कोरिया)। भारत की युवा शूटर मनु भाकर और ओमप्रकाश मिथरवाल ने यहां जारी अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी महासंघ (आईएसएसएफ) विश्व कप में गुरुवार को 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में चौथा स्थान हासिल किया। आईएसएसएफ विश्व कप में भारत को तीसरी बार किसी स्पर्धा में चौथा स्थान हासिल हुआ है।
मनु और ओम ने स्पर्धा की अच्छी शुरुआत की, लेकिन वे पदक नहीं जीत सके। मनु और ओम ने इस स्पर्धा का क्वालिफिकेशन दौर का विश्व रिकॉर्ड बनाया था। दोनों ने कुल 778 अंक लिए। दोनों ने हाल ही गोल्ड कोस्ट में संपन्न राष्ट्रमंडल खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। टूर्नामेंट में स्पर्धा का स्वर्ण पदक चीन की शियाओजिंग जी और जियायु वु की जोड़ी को गया।
उन्होंने फाइनल में 487.7 अंक हासिल कर विश्व रिकॉर्ड भी बनाया। जर्मनी की क्रिस्टियन और सैंड्रा रिट्ज की जोड़ी को रजत तथा सार्बिया की दामिर मिकेक और जोराना अरुनोविक की जोड़ी को कांस्य पदक हासिल हुआ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
खेल
Advertisement