Advertisement
आईएसएल 6: सीजन की दूसरी जीत दर्ज करने उतरेंगे मुंबई, केरला (प्रीव्यू)
मुंबई। मुंबई सिटी एफसी-केरला ब्लास्टर्स कल जब मुंबई फुटबाल एरेना में एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे तो उनकी कोशिश हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के 6ठे सीजन में अपनी दूसरी जीत दर्ज करने की होगी।
जॉर्ज कोस्टा के मार्गदर्शन वाली मुंबई सिटी सीजन के अपने पहले मैच में केरला ब्लास्टर्स के खिलाफ ही जीत दर्ज करने के बाद से पिछले 5 मैचों में 1 भी जीत दर्ज नहीं की है। मुंबई की टीम 6 मैचों में इतने ही अंकों के साथ अंकतालिका में 7वें नंबर पर है, जबकि केरला के मुंबई से 1 अंक कम है और वह अपने प्रतिद्वंद्वी से 1 स्थान नीचे भी है।
मुंबई को अपने डिफेंस में सुधार करने की जरुरत है, क्योंकि हाल के समय में टीम इससे काफी जूझती रही है। टीम को अपने पिछले मैच में भी एटीके के खिलाफ इंजुरी टाइम में गोल खाकर ड्रॉ पर मजबूर होना पड़ा था। कोस्टा ने इस बात को माना है कि जीत हासिल करने के लिए मुंबई दबाव में है साथ ही यह भी कहा कि उनके प्रतिद्वंद्वी का भी यही हाल है।
कोस्टा ने कहा “दबाव दोनों टीमों पर होगा हम दबाव में खेल रहे हैं, क्योंकि हमें प्वाइंटस की जरुरत है। हम अंकतालिका में नजदीक पहुंचना चाहते हैं और मेरा मानना है कि हम इसके हकदार हैं। हां, हम दबाव में खेल रहे हैं और यह ठीक है। यह फुटबाल का एक हिस्सा है।“

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
खेल
Advertisement