ISL-5 : NorthEast United beat Delhi Dynamos by 2-0-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 4:58 pm
Location
Advertisement

ISL-5 : गालेघो-ओग्बेचे ने नॉर्थईस्ट युनाइटेड को टॉप पर पहुंचाया

khaskhabar.com : बुधवार, 31 अक्टूबर 2018 11:35 AM (IST)
ISL-5 : गालेघो-ओग्बेचे ने नॉर्थईस्ट युनाइटेड को टॉप पर पहुंचाया
नई दिल्ली। नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी ने फेडरिको गालेघो और कप्तान बार्थोलोमेव ओग्बेचे द्वारा किए गए शानदार गोलों की मदद से मंगलवार को यहां जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दिल्ली डायनामोज को 2-0 से हराते हुए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के पांचवें सीजन की अंक तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया है। मैच का पहला गोल 82वें मिनट में गालेघो जबकि दूसरा गोल कप्तान ने इंजरी टाइम (93वें मिनट) में किया।

गालेघो का गोल 81वें मिनट में कीगन परेरा और कप्तान ओग्बेचे के उस शानदार प्रयास के नाकाम होने के तुरंत बाद आया, जिस पर ओग्बेचे इस सीजन का अपना छठा गोल करते-करते रह गए थे। ओग्बेचे निराश नहीं हुए और खेल खत्म होने से दो मिनट पहले गालेघो की ही मदद से गोल करते हुए अपनी टीम को 2-0 से आगे कर दिया। इन गोलों की मदद से मेहमान टीम 10 टीमों की तालिका में 11 अंकों के साथ टॉप पर पहुंच गई।

10 अंकों के साथ एफसी गोवा दूसरे स्थान पर है। सीजन की तीसरी हार के बाद भी दिल्ली की टीम आठवें स्थान पर बनी हुई है। इस मैच में जीत नॉर्थईस्ट की हुई और होना भी यही चाहिए था क्योंकि मैच में कई मौकों पर यह टीम गोल करने के काफी करीब आकर चूक गई। दिल्ली के डिफेंडरों तथा गोलकीपर फ्रांसिस्को डोरोनसोरो ने काफी समय तक बराबरी का स्कोर बनाए रखा लेकिन अंतत: गालेघो ने न सिर्फ दिल्ली के डिफेंडर को छकाया बल्कि पहली बार डोरोनसोरो को भी छकाने में सफल हुए और अपनी टीम को तीन अंक दिलाया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement