ISL-5 : North East United beat Mumba City FC to come on second place-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 3:56 pm
Location
Advertisement

ISL-5 : मुंबई सिटी एफसी को हराकर दूसरे स्थान पर पहुंचे हाईलैंडर्स

khaskhabar.com : गुरुवार, 14 फ़रवरी 2019 1:48 PM (IST)
ISL-5 : मुंबई सिटी एफसी को हराकर दूसरे स्थान पर पहुंचे हाईलैंडर्स
मुंबई। रोवलिन बोर्गेस और कप्तान बार्थोलोमेव ओग्बेचे द्वारा पहले हाफ में किए गए एक-एक गोल की मदद से हाईलैंडर्स नाम से मशहूर नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी ने बुधवार को मुंबई फुटबॉल एरेना में मेजबान मुंबई सिटी एफसी को 2-0 से हराते हुए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के पांचवें सीजन की अंकतालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। बोर्गेस ने चौथे मिनट में मैच का पहला गोल किया जबकि ओग्बेचे ने 33वें मिनट में गोल करते हुए स्कोर 2-0 कर दिया।

हाईलैंडर्स की यह 16 मैचों में सातवीं जीत है। टीम के 27 अंक हो गए हैं और ये एफसी गोवा (25) और मुंबई से आगे निकलकर दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। नॉर्थईस्ट ने प्लेऑफ की दौड़ को रोचक बना दिया है। मुम्बई की इस सीजन में यह पांचवीं हार है। मुम्बई के 16 मैचों से 27 अंक हैं और वह तीसरे स्थान पर खिसक गई है। मैच का पहला गोल भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाले रोवलिन बोर्गेस ने चौथे मिनट में किया और अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया।

नौवें मिनट में हालांकि मुम्बई ने बराबरी का गोल कर ही दिया था लेकिन किस्मत उसके साथ नहीं थी। रफाएल बास्तोस का शॉट क्रॉसबार से टकराकर बाहर चला गया। नॉर्थईस्ट ने 11वें मिनट में एक बड़ा हमला किया लेकिन बोर्गेस के हेडर पर पोस्ट की ओर जाती गेंद को अमरिंदर ने समय रहते रोक दिया। इसके बाद दोनों टीमों के बीच गेंद पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए जोरदार संघर्ष देखने को मिला।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement