ISL-5 : Mumbai City FC holds Kerala Blasters on draw-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 7:23 pm
Location
Advertisement

ISL-5 : मुंबई ने केरला ब्लास्टर्स को लगातार दूसरी जीत से रोका

khaskhabar.com : शनिवार, 06 अक्टूबर 2018 12:27 PM (IST)
ISL-5 : मुंबई ने केरला ब्लास्टर्स को लगातार दूसरी जीत से रोका
कोच्चि। केरला ब्लास्टर्स ने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के पांचवें सीजन के अपने दूसरे मुकाबले में शुक्रवार को यहां मुंबई सिटी एफसी के खिलाफ 1-1 से रोमांचक ड्रॉ खेला। ब्लास्टर्स इस ड्रॉ के बावजूद गोल अंतर के आधार पर तालिका में चार अंकों के साथ शीर्ष पर है। पहले मुकाबले में ब्लास्टर्स ने एटीके को 2-0 से शिकस्त देते हुए सीजन का विजयी आगाज किया था। मुंबई के लिए इस मैच में बराबरी का गोल इंजुरी टाइम (93वें मिनट) में प्रांजल भूमिज ने किया।

मेजबान टीम के लिए हालीचरण नारजरी ने गोल दागा। ब्लास्टर्स ने दर्शकों से खचाखच भरे जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शानदार शुरुआत की और तीसरे मिनट में ही अटैक कर मुंबई के गोलकीपर एवं कप्तान अमरिंदर सिंह पर दबाव बनाया। मोहम्मद राकिप ने दाईं छोर से शानदार क्रॉस दिया और नारजरी ने गेंद को अपने नियंत्रण में लेकर सिएमिनलेन डोंगेल को पास दिया, हालांकि डोंगेल मेहमान टीम के गोलकीपर को छकाने में कामयाब नहीं हो पाए।

शुरुआत में ही बेहतरीन आक्रमण करने के कारण ब्लास्टर्स के खिलाडिय़ों का आत्मविश्वास बढ़ा और उन्होंने अपनी तेजी को कम नहीं किया। मुंबई के खिलाडिय़ों ने भी काउंटर अटैक किए लेकिन अधिक प्रभावी साबित नहीं हुए। मैच के 24वें मिनट में मेजबान टीम ने दाए फ्लैंक से अटैक किया।

गोलपोस्ट की दाईं ओर से फारवर्ड खिलाड़ी सलाविसा स्तोजानोविक ने बॉक्स में ही मौजूद नारजरी को पास दिया जिन्होंने शानदार गोल करते हुए ब्लास्टर्स को 1-0 से आगे कर दिया। पहले गोल के कारण मुंबई की टीम दबाव में नजर आई और मेजबान टीम के डिफेंस को कुछ खास परेशान नहीं कर पाई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement