ISL-5 : Jamshedpur FC beat Mumbai City FC by 2-0-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 1:16 am
Location
Advertisement

सीजन के पहले मैच में जमशेदपुर ने मुम्बई को 2-0 से हराया

khaskhabar.com : बुधवार, 03 अक्टूबर 2018 12:29 PM (IST)
सीजन के पहले मैच में जमशेदपुर ने मुम्बई को 2-0 से हराया
मुम्बई। जमशेदपुर एफसी ने मंगलवार को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सीजन-5 के अपने पहले मैच में मुंबई सिटी एफसी को 2-0 से हरा दिया। मुंबई फुटबॉल एरेना में खेले गए इस मैच में जमशेदपुर के लिए मारियो अक्र्वेस ब्लास्को और पाब्लो मार्गाडो ने गोल किए। पहला गोल पहले हाफ में और दूसरा गोल अंतिम सेकेंड में हुआ। यह आईएसएल में मुम्बई पर जमशेदपुर की लगातार दूसरी जीत है। बीते सीजन में मुम्बई में खेलते हुए जमशेदपुर ने मेजबान टीम को 2-0 से हराया था।

मुंबई ने हालांकि अपने घर में खेले गए इस मैच में दूसरे हाफ में दो बार बराबरी कर ली थी लेकिन दोनों बार उसके गोल ऑफ साइड करार दे दिए गए। इस जीत के साथ ही जमशेदपुर ने मुंबई के ऊपर अपने अजेय अभियान को जारी रखा है। जमशेदपुर एफसी ने बीते साल पहली बार इस लीग में हिस्सा लिया था और मुम्बई से दो बार भिड़ी थी। पहले मैच में उसने अपने घर में मुम्बई को 2-2 की बराबरी पर रोका था और फिर मुम्बई को उसी के घर में 2-1 से हराया था।

इस सीजन में हालांकि दोनों टीमों में काफी बदलाव हुए हैं और ऐसे में उम्मीद थी कि मुम्बई अपने घरे में जीत के सिलसिले के साथ शुरुआत करेगी, हालांकि हुआ इससे उलट। शुरुआती 15 मिनट में दोनों टीमों की ओर से कुछ छोटे-छोटे हमले हुए। किसी में कुछ खास दम नहीं था। 22वें मिनट में मुम्बई को पहला कॉर्नर मिला, जिस पर लाउसो माचादो ने किक लिया। गेंद लूसियान गोइयान के पास गई। गोइयान ने ऊंचाई तक उठते हुए गेंद को गोलपोस्ट में डालने की कोशिश की लेकिन वह वाइड चली गई।

ऐसा लग रहा था कि पहला गोल होने में अभी वक्त लगेगा लेकिन तभी ब्लास्को ने काल्वो सोवराडो द्वारा बाएं फ्लैंक से बॉक्स के अंदर मिले एक शानदार पास पर हेडर के जरिए गोल करते हुए नजारा ही बदल दिया। इसके बाद मुम्बई ने अपने हमले तेज किए लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। 33वें मिनट तथा 39वें मिनट में उसकी ओर से जोरदार हमले हुए लेकिन वे नाकाम रहे। 46वें मिनट में जमशेदपुर ने जवाबी हमला किया लेकिन मुम्बई ने उसे टाल दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement