ISL-5 : FC Pune City beat Jamshedpur FC by 4-1-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 1:24 am
Location
Advertisement

ISL -5 : पुणे सिटी ने जमशेदपुर को हराया, बेंगलुरु प्लेऑफ में

khaskhabar.com : रविवार, 17 फ़रवरी 2019 11:42 AM (IST)
ISL -5 : पुणे सिटी ने जमशेदपुर को हराया, बेंगलुरु प्लेऑफ में
जमशेदपुर। एफसी पुणे सिटी ने शनिवार को जेआरडी टाटा स्पोट्र्स कॉम्पलेक्स स्टेडियम में खेले गए हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के पांचवें सीजन के अपने 15वें दौर के मुकाबले में मेजबान जमशेदपुर एफसी को 4-1 से हरा दिया। इस जीत से बेशक पुणे को कोई फायदा नहीं हुआ हो लेकिन जमशेदपुर के प्लेऑफ में जाने की उम्मीदों को गम्भीर झटका लगा है। जमशेदपुर की हार के साथ बेंगलुरु एफसी लगातार दूसरे साल प्लेऑफ में पहुंच गया है।

जमशेदपुर का यह 16वां मैच था और इसे जीतकर वह अंक तालिका में शीर्ष-4 में पहुंच सकती थी लेकिन हार ने उसे पांचवें स्थान पर ही बनाए रखा है। अब उसके लिए आगे का सफर और मुश्किल हो गया है। दूसरी ओर, पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी पुणे को इस जीत से अंकों का तो फायदा हुआ लेकिन इस मैच से पहले की ही तरह सातवें स्थान पर बनी हुई है। इस मैच में पुणे के लिए रोबिन सिंह ने 17वें और 65वें मिनट में दो गोल किए जबकि मार्सेलिन्हो ने 45वें और आशिक कुरनियन ने 70वें मिनट में गोल दागा।

जमशेदपुर का एकमात्र गोल 76वें मिनट में पेनल्टी पर कालोस काल्वो ने किया। जमशेदपुर के लिए काल्वो ने मैच के तीसरे और 11वें मिनट मे दो बेहतरीन मौके बनाए लेकिन पहले प्रयास में चौधरी और दूसरे प्रयास में मारियो अक्र्वेस अपनी टीम को बढ़त दिलाने से चूक गए। 13वें मिनट मे भी मेजबान टीम ने एक और बड़ा हमला बनाया लेकिन अक्र्वेस एक बार फिर चूक गए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement