ISL-5 : ATK holds Mumbai City FC on draw-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 11:17 am
Location
Advertisement

ISL-5 : ATK ने मुंबई सिटी को ऐतिहासिक जीत हासिल करने से रोका

khaskhabar.com : रविवार, 25 नवम्बर 2018 11:07 AM (IST)
ISL-5 : ATK ने मुंबई सिटी को ऐतिहासिक जीत हासिल करने से रोका
मुंबई। दो बार की विजेता एटीके ने शनिवार को मुंबई सिटी एफसी को इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में लगातार चार जीत हासिल कर इतिहास रचने से रोक दिया। एटीके ने मुंबई फुटबॉल एरेना में खेले गए पांचवें सीजन के मैच में मुंबई के साथ गोलरहित ड्रॉ खेल उसके विजयी क्रम को रोका। आईएसएल के इतिहास में किसी भी टीम ने अभी तक लगातार चार जीत हासिल नहीं की हैं। अगर मुंबई इस मैच में एटीके को मात दे देती तो वह ऐसा करने वाली लीग की पहली टीम बन जाती है। यह मैच दोनों टीमों का इस सीजन में दूसरा ड्रॉ है।

इस ड्रॉ से दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला है, हालांकि अंकतालिका में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मुंबई आठ मैचों में चार जीत, दो हार और दो ड्रॉ के साथ 14 अंक लिए चौथे स्थान पर है जबकि एटीके आठ मैचों में तीन जीत, तीन हार और दो ड्रॉ के बाद छठे स्थान पर ही है। मेजबान टीम इस मैच में जीत की हैट्रिक लगा बेहतरीन फॉर्म के साथ उतरी थी और वहीं एटीके को उससे सतर्क रहने की जरूरत थी। मैच के चौथे मिनट में एटीके को फ्री किक मिली।

मैनजुएल लैंजारोते ने इस पर गोल करने का प्रयास किया लेकिन एटीके का यह खिलाड़ी विफल रह गया। मुंबई के पास भी पांच मिनट बाद गोल का मौका आया जो राफेल बास्तोस के हाथों से चला गया। मुंबई के आक्रामक खेल ने मैच के साथ रफ्तार पकड़ ली थी। इसकी बानगी एटीके के घेरे में उसकी मौजूदगी से पता चल रही थी। इसी बीच एवरटन सांतोस ने एटीके के कोमल थाटल को छका एक हाफ चांस बनाया। हालांकि वह उसे अंजाम तक नहीं पहुंचा सके।

20वें मिनट में गेर्सन विएरा और लैंजारोते की जुगलबंदी ने एटीक के लिए और मौका बनाया। विएरा के पास गेंद आई। उन्होंने समय रहते गेंद को लैंजारोत के पास भेज दिया। लैंजारोते ने गोलपोस्ट पर निशाना दागा जो सीधा गोलकीपर के हाथों में चला गया। दोनों टीमें आक्रामक खेल रही थीं और लगातार मौके बना रही थीं, हालांकि किसी भी टीम को गोल करने का क्लीयर चांस नहीं मिला। जो भी मौके मुंबई और एटीके ने बनाए वो सभी हाफ चांस थे जिन्हें मेजबान और मेहमान गोल में नहीं बदल सकीं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement