Advertisement
ISL-5 : दिल्ली डायनामोज के खिलाफ नासिर ने दिलाई ATK को जीत
नई दिल्ली। मेजबान दिल्ली डायनामोज इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के पांचवें सीजन में एक बार फिर अपने घर में जीत हासिल नहीं कर सकी। एटीके ने बुधवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए फुटबॉल मैच में दिल्ली को 2-1 से मात दी। पहले हाफ में एक गोल से पीछे रहने के बाद दूसरे हाफ में कप्तान प्रीतम कोटाल के गोल के दम पर दिल्ली ने बराबरी कर ली थी।
लेकिन, 81वें मिनट में कालू उचे के स्थान पर मैदान पर उतरे अल माइमोउनी नासिर ने जयेश राणे की मदद से 84वें मिनट में गोल करते हुए एटीके को जीत दिला दी। इससे पहले दिल्ली ने तीन अक्टूबर को इसी मैदान पर एफसी पुणे सिटी से ड्रॉ खेला था। जीत की भूख के साथ इस मैच में उतरी एटीके शुरू से ही अटैक के मूड में थी। 10वें मिनट में एटीके ने दिल्ली के घेरे में प्रवेश किया और कालू के पास गोल करने का मौका आया।
गेंद कालू के पास आई जिस पर लिया गया उनका हेडर बाहर चला गया। 16वें मिनट में एक बार फिर कालू असफल रहे। इस बार उनकी असफलता का कारण दिल्ली के गोलकीपर फ्रांसिस्को डोरोंसो रहे। प्रणॉय हल्दार के पास गेंद आई जिसे उन्होंने कालू को दिया। बाएं फ्लैंक से कालू ने गेंद को दो-तीन टच के बाद गोलपोस्ट में डालने की कोशिश की जिसे फ्रांसिस्को ने बाईं तरफ डाइव मार कर रोक लिया। दिल्ली का डिफेंस एटीके के अटैक के सामने कमजोर पड़ता दिख रहा था।
दिल्ली उसे मजबूत कर पाती, उससे पहले ही बलवंत ने शानदार गोल कर एटीके को 1-0 से आगे कर दिया। दाएं छोर पर मैनुएल लैंजारोते ने गेंद बॉक्स के अंदर बलवंत को दी जिन्होंने गोलपोस्ट के कोने में गेंद को खूबसूरती से डालकर एटीके का खाता खोला। यह एटीके का इस सीजन का पहला गोल है। इससे पहले वह दो मैचों में गोल नहीं कर पाई थी। पहले हाफ का अंत आते-आते दिल्ली ने कुछ मौके जरूर बनाए लेकिन गोल नहीं कर सकी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
खेल
Advertisement