ISL 2016: Goa to take On Mumbai in keen battle-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आईएसएल 2016 : गोवा का सामना मुम्बई से आज

khaskhabar.com: शुक्रवार, 21 अक्टूबर 2016 3:57 PM (IST)
आईएसएल 2016 : गोवा का सामना मुम्बई से आज
मुम्बई। मुम्बई सिटी एफसी को हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के तीसरे सत्र में आज एफसी गोवा से भिडऩा है। इस मैच में उसका लक्ष्य गोवा को हराकर आठ टीमों की तालिका में शीर्ष पर पहुंचना होगा। तालिका में फिलहाल मुम्बई के आठ अंक है और वह दूसरे स्थान पर है। वैसे गोवा के नाम एक अनचाहा रिकार्ड दर्ज हो गया है। 2014 में शुरू हुए इस लीग में ऐसा पहली बार हुआ है जब कोई टीम पांच मैचों के बाद भी जीत का खाता नहीं खोल सकी है। गोवा को चार में से तीन मैचों में हार मिली है और उसका एक मैच ड्रा रहा है। गोवा के कोच जीको ने यहां गुरुवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम अच्छा खेल रहे हैं। हम उन मैचों में भी अच्छा खेले हैं, जिनमें हम हारे हैं। इन मैचों के परिणाम अलग हो सकते थे। हम दो मैच अपनी गलती से हारे। यह भी पढ़े :लक्ष्मण-संगकारा के बराबर आए कुक, ये हैं टॉप-10
यह भी पढ़े :कैसे पहचानें कि नजर लगी है ?

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement