IPL can wait, country needs to get over crisis first: Rohit-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 3:36 pm
Location
Advertisement

IPL इंतजार कर सकता है, पहले समस्या से निपटना जरूरी : रोहित

khaskhabar.com : शुक्रवार, 27 मार्च 2020 06:49 AM (IST)
IPL इंतजार कर सकता है, पहले समस्या से निपटना जरूरी : रोहित
मुंबई। इस समय पूरा देश कोरोनावायरस के कारण 21 दिन के लॉकडाउन से गुजर रहा है और भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने कहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) इंतजार कर सकता है और समस्या से निपटना ज्यादा जरूरी है। रोहित ने अपनी टीम के साथी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के साथ इंस्टाग्राम पर चर्चा करते हुए कहा, "हमें पहले देश के बारे में सोचना चाहिए। मौजूदा स्थिति पहले ठीक होनी चाहिए इसके बाद हम आईपीएल की बात कर सकते हैं। पहले जीवन को सामान्य रास्ते पर आने दो।"

मंबई के रहने वाले रोहित ने कहा श्कि उन्होंने पहले कभी अपने शहर को ऐसी स्थिति में नहीं देखा।

रोहित ने कहा, "मैंने मुंबई को पहले इस तरह की स्थिति में नहीं देखा।"

रोहित ने यह बात अपने घर की बालकनी में खड़े होकर कही। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement