IPL Auction : Know about 11 star players who are unsold-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 3:54 am
Location
Advertisement

IPL नीलामी में ये 11 बड़े क्रिकेटर नहीं बिके, रह गए ‘खाली हाथ’

khaskhabar.com : सोमवार, 29 जनवरी 2018 4:28 PM (IST)
IPL नीलामी में ये 11 बड़े क्रिकेटर नहीं बिके, रह गए ‘खाली हाथ’
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए हुए नीलामी का मेगा शो अब खत्म हो गया है। बेंगलुरू में दो दिन सजी इस मंडी में अप्रत्याशित रूप से कई खिलाडिय़ों पर धन वर्षा हुई, तो कई बड़े खिलाड़ी खरीदारों की राह ही तकते रह गए। एक विवाद के कारण इन दिनों इंग्लैंड टीम से बाहर चल रहे हरफनमौला बेन स्टोक्स पर सबसे बड़ी बोली लगी। स्टोक्स को राजस्थान रॉयल्स ने 12.50 करोड़ रुपए में खरीदा।

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकत 11.50 करोड़ रुपए की कीमत के साथ सबसे महंगे भारतीय रहे। उन पर भी राजस्थान ने ही दांव खेला। राजस्थान और चेन्नई सुपर किंग्स दो साल के प्रतिबंध के बाद इस साल आईपीएल में वापसी कर रहे हैं। नीलामी में 581 खिलाडिय़ों का नाम शामिल था। आठ फ्रेंचाइजियों को इनमें से 182 खिलाड़ी खरीदने थे। एक टीम अपने साथ अधिकतम 25 खिलाडिय़ों को जोड़ सकती है।

चार टीम ही इस आंकड़े तक पहुंची। कोलकाता नाइट राइडर्स ने सबसे कम 19 खिलाड़ी चुने हैं। बिके खिलाडिय़ों में से 125 भारतीय और शेष विदेशी हैं। विदेशियों में 9 देश के खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें एक नेपाली संदीप लामिछाने हैं। 17 वर्षीय संदीप लेग स्पिनर हैं। अफगानिस्तान के चार खिलाड़ी हैं। आठ में से सात फ्रेंचाइजियों ने उनको आबंटित 80 में से 78 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च कर दिए।

अब हम देखेंगे उन 11 स्टार खिलाडिय़ों को जिन पर थी सबकी नजर, लेकिन नहीं मिला कोई खरीदार :-


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/7
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement