IPL 12: Mumbai 169-run target for Delhi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 7:29 pm
Location
Advertisement

IPL 12 : पंड्या ब्रदर्स का बल्ला बोला, दिल्ली के सामने 169 रनों का लक्ष्य

khaskhabar.com : गुरुवार, 18 अप्रैल 2019 10:06 PM (IST)
IPL 12 : पंड्या ब्रदर्स का बल्ला बोला, दिल्ली के सामने 169 रनों का लक्ष्य
नई दिल्ली। पूर्व चैम्पियन मुंबई इंडियंस ने यहां फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के मैच में गुरुवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पांच विकेट पर 168 रन का सम्मानजनक स्कोर बना लिया।

मुंबई के लिए क्रुणाल पांड्या ने नाबाद 37, हार्दिक पांड्या ने 32, क्विंटन डी कॉक ने 35, कप्तान रोहित शर्मा ने 30 और सूर्यकुमार यादव ने 26 रन बनाए।

हार्दिक और क्रुणाल ने पांचवें विकेट के लिए 54 रन की अविजित साझेदारी की। मुंबई ने अंतिम तीन ओवरों में 50 रन बटोरे।

दिल्ली की ओर से कगिसो रबाडा ने दो और अमित मिश्रा तथा अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट लिया।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement