IPL-12 : mumbai indians give 4 days break to his players because...-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 8:25 am
Location
Advertisement

मुंबई इंडियंस ने खिलाडिय़ों को दी 4 दिन की छुट्टी, बताया यह कारण

khaskhabar.com : सोमवार, 22 अप्रैल 2019 5:21 PM (IST)
मुंबई इंडियंस ने खिलाडिय़ों को दी 4 दिन की छुट्टी, बताया यह कारण
नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस ने अपने सभी खिलाडिय़ों को चार दिन का ब्रेक दिया है ताकि वे आराम करे, अपने परिवार के साथ समय बिताएं और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के अंतिम चरण के मैचों में अपना 100 प्रतिशत दें।

विश्व कप भी आईपीएल के तुरंत बाद शुरू होगा और भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने हमेशा अपने खिलाडिय़ों को समझदारी से अपने वर्कलोड को मैनेज करने को कहा है। मुंबई की टीम में शामिल रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह आगामी विश्व कप में भारतीय टीम से खेलेंगे।

टीम के करीबी सूत्र ने आईएएनएस से कहा कि खिलाड़ी हमारी प्राथमिकता है और उन्हें एक ही हिदायत दी गई है कि जो भी करो बल्ले और गेंद से दूर रहो। उन्हें शांति से चार दिन के ब्रेक में आराम करना चाहिए। मुंबई का अगला मैच 25 अप्रैल को चेन्नई के खिलाफ होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement