IPL-12 : Delhi Capitals will take on Mumbai Indians-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 12:05 pm
Location
Advertisement

IPL-12 : आज अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी दिल्ली कैपिटल्स

khaskhabar.com : रविवार, 24 मार्च 2019 11:22 AM (IST)
IPL-12 : आज अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी दिल्ली कैपिटल्स
मुंबई। तीन बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस पिछले सीजन के अपने निराशाजनक प्रदर्शन को पीछे छोड़ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के अपने पहले मैच में रविवार को यहां वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स का सामना करेगी। मुकाबला रात 8 बजे से शुरू होगा। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस पिछले सीजन में प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच पाई थी।

हालांकि अपने घरेलू मैदान से लीग की शुरुआत करने जा रही मुंबई जीत के साथ इस सीजन का आगाज करना चाहेगी। वानखेड़े का पिच बल्लेबाजों के अनुकूल माना जाता है और दोनों टीमों के पास कई अच्छे हिटर्स मौजूद हैं। मुंबई इंडियंस के पास कप्तान रोहित के अलावा हार्दिक पांड्या, क्विंटन डी कॉक, कीरोन पोलार्ड, ईशान किशन और युवराज सिंह जैसे बल्लेबाज हैं, तो दिल्ली के पास भी श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, पृथ्वी शॉ और शिखर धवन जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं।

लीग के इतिहास में अब तक एक बार भी फाइनल तक नहीं पहुंच पाई दिल्ली की कमान युवा खिलाड़ी अय्यर के हाथों में है। इसके अलावा स्थानीय खिलाड़ी पृथ्वी अपने घरेलू मैदान से अच्छी तरह अवगत हैं, इसलिए टीम को उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। दिल्ली को अपने हरफनमौला खिलाड़ी क्रिस मोरिस से भी काफी उम्मीदें होंगी। मध्य ओवरों में विकेट लेने की क्षमता मोरिस को मूल्यवान खिलाड़ी बनाती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement