IPL-11 : MS Dhoni played 150th match as a captain, see top 6-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 4:48 pm
Location
Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग : एमएस धोनी पहुंचे इस खास मुकाम पर, देखें...

khaskhabar.com : रविवार, 29 अप्रैल 2018 3:46 PM (IST)
इंडियन प्रीमियर लीग : एमएस धोनी पहुंचे इस खास मुकाम पर, देखें...
नई दिल्ली। फिक्सिंग के आरोप में दो साल का प्रतिबंध झेलने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने टी20 टूर्नामेंट इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में वापसी की है। विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी कप्तानी में खेल रही चेन्नई फिलहाल अंकतालिका में टॉप पोजिशन पर है।

हालांकि उसे शनिवार को पुणे में खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस ने आठ विकेट से हरा दिया। यह धोनी का आईपीएल में कप्तान के रूप में 150वां मैच था। धोनी ने इनमें से 88 मैच जीते, 61 हारे और एक टाई खेला। उनका सफलता प्रतिशत 59.06 है। धोनी ने चेन्नई के अलावा राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स की कप्तानी भी की है।

धोनी के आईपीएल में 166 मैच में 38.73 के औसत व 137.8 के स्ट्राइक रेट के साथ 3796 रन हैं। वे 19 अर्धशतक लगा चुके हैं और उनका टॉप स्कोर नाबाद 79 रन है। धोनी ने 81 कैच लेने के साथ 30 स्टंप किए हैं। 36 वर्षीय धोनी के पास 90 टेस्ट, 318 वनडे और 89 टी20 मुकाबलों का अनुभव है।

अब हम देखेंगे आईपीएल में सर्वाधिक कप्तानी करने वाले 5 और क्रिकेटर्स का प्रदर्शन :-


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/6
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement