Advertisement
सचिन तेंदुलकर ने कहा, पहली पारी के बाद मिले ब्रेक के दौरान...

हैदराबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के खिताबी मैच में मुंबई इंडियंस को मिली जीत पर खुशी जताते हुए दिग्गज खिलाड़ी और टीम के पूर्व खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने कहा कि चैम्पियन हमेशा चैम्पियन ही रहता है। राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रविवार रात खेले गए इस रोमांचक मैच में मुंबई ने राइजिंग पुणे सुपरजाएंट को केवल एक रन से हराया और तीसरी बार इस खिताब पर कब्जा जमाया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर पुणे के सामने 130 रनों का लक्ष्य रखा और अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर पुणे को निर्धारित समय में छह विकेट लेकर 128 रनों पर रोक दिया। सचिन ने इस जीत पर खुशी जताते हुए कहा, मैं हमेशा से इस बात पर यकीन करता आया हूं कि चैम्पियन हमेशा चैम्पियन ही रहता है। शानदार जीत।
पहली पारी के बाद मिले ब्रेक के दौरान हमने कुछ चीजों पर चर्चा की। टीम के कोच महेला जयवर्धने ने खिलाडिय़ों को समझाया, जिसके उस समय सख्त जरूरत थी। हमें सही चीजें ही सोचनी चाहिए और अगर आप उन्हें लागू करते हैं, तो आपके प्रदर्शन में वह चीज नजर आती है। हमें भरोसा था कि हम अपने लक्ष्य को हासिल कर लेंगे और यही रोहित शर्मा और उनकी टीम के सदस्यों ने किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features